बिलासपुर || 11 दिसम्बर 2024 || माँ नैना देवी की.. जय, बाबा बालक नाथ की.. जय। मुख्यमंत्री के भाषण के साथ ही बिलासपुर के लुहणू मैदान में जमा लगभग 30 हज़ार लोगों की जनसभा इन जयकारों के साथ गूँज उठी। उन्होंने माँ नैना देवी और बाबा बालकनाथ के उदघोष के साथ सुक्खू ने अपने भाषण की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में आक्रामकता दिखाई और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए। अपने भाषण के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास का विजन प्रदेश की जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके घर में घेरा तो वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी जम कर निशाना साधा। साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा को धड्डेबाज़ी पर घेरा और भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में धधक रहे ज्वालामुखी पर चुटकी ली।
मुख्यमंत्री ने देश की स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया और उनके साथ मुख्यमंत्री एक अलग तरह का लगाव लगा। मुख्यमंत्री का यह अंदाज़ सीधे लोगों के साथ जुड़ गया और उनका यह व्यक्तित्व लोगों को भा गया।