आज दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को जिला सिरमौर स्थित माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में Global Hand Washing Day के तहत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शीर्षक “ Clean Hands Are Within Reach” के अंतर्गत मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन और कालेज प्रधानाचार्य श्रीमती रीजी गिवर्घेस द्वारा की गई द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस कार्यक्रम में छात्रों ने रोल प्ले और हैंड वॉशिंग के तरीकों को डांस के रूप में बताया। इस कार्यक्रम को सभी छात्राओं ने ध्यान से सुना वह समझा इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य श्री मति रीजी गिवर्घेस द्वारा बच्चों को हैंड वॉशिंग की अहमियत के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि हर वर्ष 16 अक्टूबर को Hand Washing दिवस मनाया जाता है।
प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि हैंड वॉशिंग किसी भी बीमारी से बचने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देता है यदि हम अच्छे ढंग से साफ सफाई रखते हैं तो हम बच्चों को डायरिया, जुखाम से संबंधित आदि रोगों से बचा सकते हैं।