नाहन/ 10 अक्टूबर 2023| जिला मुख्यालय नाहन स्थित माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग, नाहन में World Mental Health Day का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शीर्षक “ Mental Health is the universal Human Right” के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज चयरमेंन अनिल जैन, कॉलेज सचिव सचिन जैन तथा कॉलेज प्रधानाचार्य रीजी गिवर्घेस द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, समेत निबन्ध लेखन इत्यादि प्रतियोगियाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। प्रधानाचार्य कॉलेज प्राचार्य रीजी गिवर्घेस द्वारा बच्चों को मेंटल हेल्थ की अहमियत के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि हर वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया की बदलती दिनचर्या के बीच मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इससे जुड़ी समस्याएं जैसे स्ट्रेस, एंजायटी ,डिप्रैशन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी एक बड़ी समस्या यह भी है कि लोग मेंटल हेल्थ को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अंत में कालेज प्रधानाचार्य द्वारा विजेता छात्राओ को सम्मानित कर छात्राओ का हौसला बढ़ाया गया और छात्राओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

 

Leave a Comment