नाहन| 29 जनवरी| माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को 13वीं लैंप लाइटिंग और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.वाई.एस.परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन, कॉलेज प्राचार्य रिजी, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य देवेंद्र साहनी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से की गई। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका द्वारा खूब प्रशंसा बटोरी गयी। पवित्र शिशु के जन्म के दौरान मां की भूमिका की तरह ही नर्सिंग प्रोफेशन का भी मरीज से रिश्ता होता है। यही वजह है कि प्रोफेशन को दुनिया भर में सम्मान की नजर से देखा जाता है। मदर टेरेसा यूनिवर्स के रूप में मां की भूमिका निभाकर इसे सर्वोच्च बनाया है।

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की 13वे लैंप लाइटिंग समारोह में कॉलेज प्राचार्य रिजी गीवर्गीस द्वारा छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्राओं ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य रिजी ने बताया कि नर्स के रूप में महिला शक्ति मानवता की सच्ची सेवा में लगी है। उन्होंने कहा कि नर्स वर्तमान में अपने पेशे में पूर्णतः समर्पित है। इस मौके पर नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राओं ने लैंप लाइटिंग समारोह में हिस्सा लिया  साथ ही शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का समापन नर्सिंग ट्यूटर पूजा कौंडल ने किया।

Leave a Comment