नाहन || 29 जनवरी 2025 || माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में Lamp Lightning & Oath ceremony का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन, Guest of Honour Professor अमर सिंह चौहान, Guest of Honour सुरेश जोशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि व कॉलेज प्राचार्य महोदय श्रीमती रिजी गीवर्गीस द्वारा की गई। इसके पश्चात कॉलेज Lecturre अंजना द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से की गई इस दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। नर्सिंग जैसे पवित्र शिशु के जन्म के दौरान मां की भूमिका भी अदा करती है यह दुनिया भर में सम्माननीय है। फ्लोरेंस नाइटेंगल मदर टेरेसा यूनिवर्स के रूप में मां की भूमिका निभाकर इस को सर्वोच्च बनाया है। माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की 14वीं लैंप लाइटनिंग सेरेमनी में कॉलेज प्राचार्य महोदय श्रीमती रिजी गीवर्गीस द्वारा छात्रों को शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कालेज प्रधानाचार्य श्रीमती रिजी गीवर्गीस द्वारा बताया गया कि नर्स के रूप में महिला शक्ति मानवता की सच्ची सेवा में लगी है। नर्स वर्तमान में अपने पैशे में पूर्णत समर्पित है। यह समर्पण की भावना उन्हें नर्सिंग के पैशे के उच्च मूल्यों से जोड़ती है इस मौके पर नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राओं ने लैंप लाइटिंग सेरिमनी में हिस्सा लिया तथा पैशे के प्रति शपथ ग्रहण की इसके पश्चात इस कार्यक्रम का समापन किया गया।