माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने एक बार फिर से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित परीक्षा “ Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test” के तहत माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्रा आरजू ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन की छात्रा आरजू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक नर्सिंग अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए चुना गया है।
माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि आरजू ने अपनी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग से 2022 में सफ़लता पाई है।
इससे पहले भी माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओ ने नर्सिंग के क्षेत्र में देश ,विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है।