अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटशेरा इकाई आज अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया वह उसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटशेरा इकाई ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया, इस अभियान में विद्यार्थी परिषद की मांगों को आम विद्यार्थियों का बहुत सहयोग मिला जिसमे लगभग 700 विद्यार्थीयों ने अपने हस्ताक्षर किए, इसके उपरांत विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल उपरोक्त मांगों को लेकर प्राचार्य से मुलाकात की और प्राचार्य को महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं से आगवत करवाया। जिसमें सर्वप्रथम मांग महाविद्यालय में छात्रावास की सुविधा रही। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि कोटशेरा महाविद्यालय शिमला के सबसे पुराने महाविद्यालय में से एक है वह इस महाविद्यालय में पूरे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी दूर दूर से शिक्षा ग्रहण करने आते है, अभी तक हॉस्टल का निर्माण न होना प्रशासन के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। महाविद्यालय का हॉस्टल ना होने के कारण विद्यार्थियों को भारी भरकम रकम देकर किराए के कमरों में रहना पड़ रहा है, जिस कारण आम विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रग है।
महाविद्यालय में अभी तक अधिकतर विद्यार्थियों के पहचान पत्र नहीं बने हैं जिस कारण महाविद्यालय में हर कोई व्यक्ति अपनी इच्छानुसार प्रवेश कर जाता है , विद्यार्थी परिषद में प्रमुखता से मांग प्रशासन के समक्ष रखी है की महाविद्यालय में तुरंत प्रभाव से पहचान पत्र बनाए जाए और विद्यार्थियों को बिना पहचान पत्र के महाविद्यालय में प्रवेश न दिया जाए ताकि आए हो रही महाविद्यालय में हिंसात्मक गतिविधियों पर रोक लगा सके। इसके साथ विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय की कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। कोटशेरा इकाई उपाध्यक्ष डिंपल भारद्वाज ने कहा है कि उपरोक्त मांगों का यदि प्रशासन जल्द से जल्द समाधान नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करके महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।