नाहन || 15 मार्च || जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में ममता नेगी ने जिला लोक संपर्क अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। DPRO ममता नेगी जिला किन्नौर की रहने वाली हैं। वर्ष 2015 से ममता नेगी सूचना एवं जन संपर्क विभाग में सेवाएं दे रही हैं। उनका स्थानांतरण जिला किन्नौर से सिरमौर में हुआ है। ममता नेगी जिला सोलन में भी APRO के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पहले वह हेडक्वार्टर शिमला में तैनात थीं। दरअसल सिरमौर में जिला DPRO रहे प्रेम ठाकुर के सेवानिवृत्ति के बाद ये पद खाली हुआ था।
आज पदभार संभालने के बाद सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में DPRO ममता नेगी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की योजनाओं, कार्यों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया का काफी अहम रोल है। मीडिया और विभाग का आपसी तालमेल है जिसे आने वाले समय में और बेहतर बनाया जाएगा।
इससे पूर्व मीडिया कर्मियों ने DPRO ममता नेगी और APRO राजेंद्र कुमार का टोपी व शॉल पहनाकर स्वागत भी किया। इस मौके पर सहायक जिला लोक संपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित मीडिया के तमाम प्रतिनिधि मौजूद रहे।