बिलासपुर || 04 दिसंबर 2024 || मत्स्य विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी विवेक चंदेल IAS की अगुवाई में 02नं0 मछुआरा जागरूकता शिविर आयोजित किये गये, जिसमें NTPC कौलडैम द्वारा प्रदान की गई रू० 5,00,0०० की राशी से विभाग द्वारा खरीदे गए १०० नं० गिल जालों का मछुआरों को वितरण किया गया।
यह वितरण सुबह कार्यालय मत्स्य अधिकारी, जकातखाना में 9 मत्स्य सहकारी सभाओं के माध्यम से कार्यरत 554 मछुआरों और दोपहर में बिलासपुर के लुहणू स्थान पर बिलासपुर मत्स्य अवतरण केन्द्र के अंर्तगत 8 मत्स्य सहकारी सभाओं के माध्यम से कार्यस्त 346 मछुआरों को किया गया। ये गिल जाल हिमाबल प्रदेश एक्चाकल्चर फिशिंग एवं माकिटिंग सोसायटी, बिलासपुर के माध्यम से Odisha Pisciculture Development Corporation Ltd. भुवनेशवर से क्रय किए गए थे। मार्च, 2024 में NTPC कोलडैम द्वारा यह राशी मत्स्य मण्डल, बिलासपुर को प्रदान की गई थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने व हि०प्र० मत्स्यनियमानुसार निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप गिल जाल तैयार करने का आर्डर दिया गया था व उक्त जाल माह अक्तूबर, 2024 में विभाग को प्राप्त हुए थे।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य पंकज ठाकुर, सीनियर मैनेजर एनटीपीसी कोलडैम पूर्ण सिंह, कार्यकारी प्रबंधक हिमांशु गुप्ता, मत्स्य अधिकारी, बिलासपुर बलजीत सिंह, मत्स्य अधिकारी, जकातखाना विवेक कमल, मत्स्य क्षेत्रीय सहायक, रेशव कुमार, शाहवाज खान, राज कुमार व मोटर बोट चालक संजीव कुमार उपस्थित रहे।
सहायक निदेशक मत्स्य पंकज ठाकुर ने मछुआरों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की व एनटीपीसी कोलडैम के इस प्रकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व अनुरोध किया की भवष्य में भी एनटीपीसी कोलडैम इस प्रकार का सहयोग विभाग को प्रदान करते रहें जिससे मछुआरों की सहायता विभाग द्वारा समय-2 पर सम्भव हो सके।