मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 8 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति या सुझाव

rakesh nandan

02/09/2023

हमीरपुर 02 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के कुल 531 मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के इन प्रारूपों की एक-एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अलावा संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों में भी आम जनता के निरीक्षण के लिए 8 सितंबर तक उपलब्ध रहेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर मतदान केंद्रों की इन सूचियों के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो या वह अपना सुझाव देना चाहता है तो वह उस आपत्ति या सुझाव को 8 सितंबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय या संबंधित एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Comment