नाहन || 10 अगस्त, 2024 || जिला मुख्यालय नाहन में बीती रात हुई बारिश से वार्ड नंबर 5 के हाउसिंग बोर्ड के साथ लगते पूर्विया मोहल्ला में काफी नुकसान पहुंचा था। सूचना मिलते ही शनिवार को विधायक अजय सोलंंकी मौके समेत अन्य कांग्रेसी पद्दधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

दरअसल शहर के पूर्विया मोहल्ला में जगह-जगह लोगों के घरों में पानी घुस गया था। वन्ही रास्तों को भी क्षति पहुंची है। यहां राजकुमार के घर में घुसे पानी से फ्रिज व अन्य कीमती सामान को नुकसान पहुंचा है। राजकुमार ने बताया कि बारिश से उसके घर में रखे सामान आदि को लाखों का नुकसान हुआ है।
उधर, मौका का मुआयना करने पहुंचे विधायक अजय सोलंकी ने नायब तहसीलदार को फौरी राहत पहुंचाने के तुरंत निर्देश जारी किए। इसके साथ-साथ उन्होंने नगर परिषद से भी टूटी हुई सड़क और अन्य नुकसान को जल्द से जल्द रिपेयर करने के आदेश दिए। इसके बाद विधायक रामाधौण गांव में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने भी पहुंचे।
गौरतलब हो कि बीती रात नाहन शहर समेत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है इससे कई जगह सड़कों पर मलबा भी आ गया। आसमानी बिजली की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश के बीच लोगों में दशहत का माहौल बन गया था।