मंगलवार देर शाम जिला मुख्यालय नाहन के संयम होटल में भारत विकास परिषद नाहन शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शिमला से पहुंचे प्रांत स्तरीय पदाधिकारी ने की। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संपर्क सचिव वीरेंद्र सहगल, पूर्व प्रांत अध्यक्ष आरएस सक्सेना, पूर्व प्रांत महासचिव अशोक टंडन और पूर्व वित्त सचिव नरेंद्र कुमार शामिल है। बैठक में भारत विकास परिषद नाहन शाखा द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में नाहन शाखा की महिला प्रमुख अनुराधा मोहन प्रांत की अधिकारी सत्यम शर्मा, सुमन शर्मा, प्रदीप शर्मा, जगदीश शर्मा सुरेंद्र शर्मा और के के शर्मा समेत करीब एक दर्जन सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment