श्री रेणुकाजी || 19 सितंबर, 2024 || जिला सिरमौर के अंतर्गत भारत मजदूर किसान संगठन का सदस्य्ता अभियान पुरे भारत वर्ष मे चला जा रहा है भारत मजदूर किसान संगठन के सस्थापक / अध्यक्ष दिनेश भाटिया के सौजन्य से पुरे भारत वर्ष मे सदस्य्ता अभियान चला जा रहा है। जिला सिरमौर के भारत मजदूर किसान संगठन के अध्यक्ष अमर सिंह रागड़ ने बताया की जिस तरह पुरे प्रदेश व जिले मे कार्यकारिणी तथा सदस्य्ता का अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते जिला सिरमौर के नाहन, पोटा साहिब,शिलाई, श्री रेणुका जी, राजगढ़ व पच्छाद मे मंडल का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया श्री रेणुका जी भारत मजदूर किसान संगठन मंडल के अध्यक्ष माया राम पुंडीर क़ो नियुक्त किया गया है।

माया राम पुंडीर के अध्यक्ष नियुक्त होने पर पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय किकरी देवी पार्क सीमित के अध्यक्ष विजय कुमार, पत्रकार कपिल शर्मा, किसान सुधीर वर्मा, विर्धन रोप्टा, जय दत, पड़ित शशि दत शर्मा व चुड़ैश्वर चुडधार के पुजारी सिम्पू शर्मा सहित क्षेत्र के किसानो ने ताज़ा पोशी होने पर माया राम पुंडीर क़ो बधाई एवं शुभकामनायें दी माया राम पुंडीर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। गोरतलब है की माया राम पुंडीर किसान के साथ साथ नोहरा धार से चुडधार मार्ग मे तीसरी नमक साथ पर अस्थाई ढाबा भी चलाते है तथा समाजिक एवं पर्यावरण क्षेत्र मे भी इनकी अहम भूमिका रहती है।

Leave a Comment