शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में भारत विकास परिषद नाहन द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों समेत बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले छात्रों को भी परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। यह गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतिराम वर्मा सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बलवीर शर्मा रहे।

यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद नहान के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ तथा प्रांत संयोग का सत्यम शर्मा प्रांत सदस्य ओमकार जमवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, आपदा सचिव प्रदीप शर्मा, राकेश भारद्वाज, अमर सिंह चौहान, खुशीराम, आदि पदाधिकारी वह सदस्य गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतिराम वर्मा ने भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

पंडित लायक राम भारद्वाज ने बताया कि परिषद द्वारा गुरु वन्दन हेतु आज आलोक कटोच सेवा निवृत्त प्रधाचार्य, डॉ0बलवीर शर्मा सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य, के के चंदोला आ0वि0 निकेतन प्रधानाचार्य, राज कुमार प्रधनाचार्य रा0आ0श0व0मा0वि0छात्र नाहन, कुन्दन सिंह ठाकुर प्राचार्य शि0वि0नि0नाहन, अमोदित सिंह तोमर प्राचार्य सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन, डीडी जोशी जी सेवानिवृत्त निरीक्षण प्राचार्य, नरेश शारीरिक शिक्षक, उपरोक्त गुरुजन भारत विकास परिषद नाहन शाखा के कार्यक्रम में सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य किया।

मीडिया से बात करते हुए संस्था के अध्यक्ष पंडित लायक राम भारद्वाज ने बताया कि परिषद द्वारा वर्ष में एक बार गुरू बंधन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमे शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले शिक्षकों, छात्रों को सम्मानित किया जाता है। शर्मा ने बताया कि परिषद समय समय पर अनेक सामाजिक कार्यों में भी भाग लेता रहता है जिसमें जरूरत मंद की सहायता करना भी शामिल है। उन्होने बताया कि हाल ही में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर संस्था द्वारा वित्तीय राशि देने के साथ साथ परिषद द्वारा स्वास्थय जांच शिविर, पौधा रोपन कार्यक्रम, तुलसी वितरण समारोह, आयोजित किए जाते रहे है।

Leave a Comment