भारत की जनवादी नौजवान सभा व एस.एफ़.आई जिला सिरमौर कमेटी ने मिलकर नाहन के ऐतिहासिक बड़ा चौक में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने व शहर की जनता ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रक्तदान शिविर सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ और शाम 3:00 बजे तक कुल 42 लोगों ने रक्तदान किया।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य व एसएफआई के भूतपूर्व राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा की आज भारतीय संविधान के जनक व समाजिक क्रांति के नायक बाबा साहब अंबेडकर की 133 में जयंती है इस उपलक्ष पर उनके सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए तथा उनके जीवन से सीख लेते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
आज बेरोजगारी से हताश युवा शहर से लेकर गांव तक नशे की गिरफ्त में फसता जा रहा है जो कि हमारे समाज के सामने एक नई चिंता पैदा होती जा रही है हम मानते हैं भारत दुनिया का सबसे युवा देश है जहां पर युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। जो देश के निर्माण व तरक्की में इसका योगदान संभव हो सकता था आज सरकार की युवा विरोधी नीति के चलते वही युवा समाज के लिए व परिवार के लिए बोझ व चिंता का सबब बन चुका है इसी समस्या को केंद्रित करते हुए युवाओं की ऊर्जा व क्षमता को सही दिशा में इस्तेमाल करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करने की सख्त आवश्यकता है।
इसी कड़ी में यह रक्तदान शिविर आज बाबा साहब अंबेडकर की याद में नाहन के बड़ा चौक में आयोजित किया गया। आने वाले कल हिमाचल दिवस पर भारत की जनवादी नौजवान सभा व SFI मिलकर नाहन क्षेत्रीय अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में मरीज को फल वितरित करेगी तथा आगामी समय में भी इस तरह की बहुआयामी गतिविधियां चाहे वो सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या फिर खेलकूद प्रतियोगिता शहर में आयोजित की जाएगी ताकि युवाओं की भागीदारी को सही दिशा में इस्तेमाल किया जा सके। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए SFI व DYFI व्यापार मंडल नाहन , सब्जी फल विक्रेता यूनियन व नाहन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम का शुक्रिया अदा करती है कि उन्होंने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए हमारा सहयोग किया। इस दौरान एसएफआई के पूर्व छात्र नेता लाल सिंह राजेंद्र ठाकुर अमित ठाकुर जिला सचिव रोहित चौहान जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा विशाल निधि पलक शिवांगी वंश मोहित प्रशांत काजल पुलकित अमृत तनु राकेश पवन पल्लवी अंकित आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।