भाजपा नेता बोले आम आदमी को राहत देने वाला है केंद्रीय बजट

rakesh nandan

24/07/2024

नाहन || 24 जुलाई, 2024 || सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सरहाना करते हुए कहा है कि सरकार ने समाज के हर वर्गों के हितों को देखते हुए बजट पेश किया है।

मीडिया को जारी बयान में भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसे निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने का सपना सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश का ख्याल केंद्र की सरकार ने रखा है और हिमाचल प्रदेश में आपदा की वजह से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र द्वारा सहयोग की बात बजट में कही गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस बजट में गरीब , युवा, महिला शक्ति व अन्नदाताओं से लेकर कर कर दाताओ तक की हितो का ख्याल में रखा गया है और निश्चित तौर पर यह बजट युवाओं के हौसलों को उड़ान देगा।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए फसलों के भंडारण और विपणन के क्षेत्र में निवेश से किसानों की बाजार में पकड़ और मजबूत हो जाएगी जिससे वह अपनी शर्तों पर अपने उत्पादों को बेच सकेगा।

Leave a Comment