नाहन शहर में लगातार बढ़ रही बेसहारा डॉग्स की संख्या पर अंकुश लगाने का कार्य शुरू हो गया है। यंहा नगर पालिका नाहन एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त कार्य किया जा रहा है।

नाहन शहर में इन दिनों बेसहारा डॉग्स को पकड़ कर उनकी नसबंदी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि पशुपालन विभाग एवं नगर पालिका नाहन मिलकर शहर में डॉग्स के नसबंदी करने के कार्य को कर रही है।

नाहन शहर के अलग अलग वार्डों में अभी डॉग्स को पकड़ने का कार्य शिवांशु और साहिल के द्वारा किया जा रहा है। अभी तक 10 डॉग्स को पकड़ कर उनकी नसबंदी करवाई गई है।

सुलेमान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा डॉग्स को पकड़ कर एक दिन अपने पास रखा जाता है और नसबंदी कराने के बाद उसी स्थान पर छोड़ा जाता है जिस जगह से इन डॉग्स को पकड़ा जाता है। उन्होंने कहा की जल्द ही डॉग्स के नसबंदी कराने के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा

Leave a Comment