बिलासपुर || 25 जुलाई, 2024 || जिला मुख्यालय के बचत भवन में वीरवार को उपायुक्त बिलासपुर आदिब हुसैन सादिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला में आवश्यक वस्तुओं/पैट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता के साथ-साथ विभाग द्वारा कार्यनविन्त की जा रही विभिन्न योजनाओं व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।

जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर बिजेंदर पठानिया ने अवगत करवाया गया कि माह अप्रैल, 2024 से माह जून 2024 तक कुल 91,519.41 क्विटल खाद्यान्न व 4,21,946 लीटर खाद्य तेल सामग्री विभिन्न श्रेणियों के 1,16,257 राशनकार्ड धारकों एवं 4,26,111 उपभोक्ताओं को 249 हिम सुविधा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किए गए। इस अवधि के दौरान जिला में खाद्यान्नों के कुल 34 नमूने लिए गए तथा विभिन्न विभागीय आदेशों के अन्तर्गत कुल 433 निरीक्षण किए गए तथा अनियमितताएं पाए जानें वाले दोषियों से मूल्य 340209.00 रू० की राशि बतौर जुर्माना वसूल करके सरकारी कोष में जमा करवाई गई।

जिला में सतर्कता समितियों द्वारा किए गए PDS खाद्यान्नों के वितरण का प्राधिकृत समितियों द्वारा किए गए सोशल ऑडिट की समीक्षा की गई तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत मीड-डे-मील प्रारंभिक शिक्षा विभाग व ICDS आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए खाद्यान्नों के वितरण की भी पूर्ण समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त जिला में राशनकार्ड में पंजीकृत समस्त उपभोक्ताओं के राशनों की c-KYC का कार्य अब तक 82 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जबकि ई०-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों को राशनकार्ड जारी करने की प्रकिया की भी समीक्षा की गई। जिला बिलासपुर में City Distribution Gas Network के तहत सदर बिलासपुर के शहरी क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस को पाईप लाईन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पंहुचाने के लिए भी चर्चा की गई।

बैठक में विभाग द्वारा एक हिम सुविधा उचित मूल्य की दुकान जिसके समस्त पूर्ण दस्तावेज / औपचारिकताएँ पूर्ण होने के उपरान्त खोलने का निर्णय लिया गया है तथा 03 नई उचित मूल्य की दुकानों के प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर पात्र संस्थाओं को आबंटित करने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Comment