बिलासपुर 20 मई || लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में स्थापित 418 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को क्रेच (बच्चो का देखभाल कक्ष) की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवम् उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी।
मतदान केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाएं बच्चों की देखभाल करेंगी, ताकि महिलाएं बच्चों को क्रेच में रखकर आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरीश मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इसके अतिरिक्त उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा को इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने का ज़िम्मा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में पोलिंग स्टेशनों मतदाताओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। पोलिंग स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पीने का पानी, शौचालय, फुट स्टेप साइन, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पर्याप्त मात्रा में लाइट सुविधा उपलब्ध होगी।