दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर और नवजीवन संस्था ने एटर्नल विश्वविद्यालय बारू साहिब में 134 वी अम्बडेकर जयंती पर भाषण, मेहंदी, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,समेत सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयंती पर मुख्य अथिति विश्वनाथ शर्मा दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सह संयोजक आशीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के उपकुलपति आल्हूवालिया बक्शीष वीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाषण मे जूनियर वर्ग मे एकाग्र ने प्रथम, सुमित और खुशुबु ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग मे ज्योति प्रथम, राजेश दूसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन जूनियर मे दिव्यांजलि प्रथम खुशबु दूसरे एवं ताशी तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में आशिमा प्रथम, तम्मना दूसरे, दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी स्पर्धा में जूनियर वर्ग मे ताशी प्रथम, दिव्यांजलि दवितीय, मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में अंजना, उज्जल कौर, नितिका प्र्थम, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी मे जूनियर में खुशबु, आयुष,अक्षिता, प्रथम, द्वितीय, तीसरे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, आशिमा दूसरे और सिमरन तीसरे स्थान पर रही।
सभी प्रत्योगियों को 1100, 800, 500 रुपए नगद ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सह संयोजक आशीष कुमार ने सबसे अपील की और कहा की सभी लोग बाबा साहब के विचारों पर चलने की प्रयास करे। मौके पर नवजीवन संस्था के अध्यक्ष, विमल कुमार, सतपाल मान, शमशेर, अमित, वीणा शर्मा, माया मान, रुचि देवी और नरायन दत्त शर्मा ने जज की भूमिका निभाई।