नाहन || 30 नवंबर 2024 || गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बर्मा पापरी की एनएसएस इकाई द्वारा 23 नवंबर 2024 से शुरू हुए सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में 25 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

शिविर का संचालन विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों (पुरुष, मनोज कुमार सैनी प्रवक्त इंग्लिश और महिला, अनीता प्रवक्ता हिंदी) के निर्देशन में किया गया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा सुधार और जन जागरूकता जैसे कई सामाजिक और विकासात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती दी।

विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, कार्यक्रम अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों को इस शिविर को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment