नाहन| रा.व.मा.पा. बर्मा पापड़ी में सात दिवसीय NSS शिविर का विदिवत रूप से समापन हो गया। NSS के इस सात दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. प्रशांत (PHC कौलां वाला भूड़) ने बतौर मुखायातिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयं सेवकों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या तथा समस्त स्टॉफ मौजूद रहे। NSS प्रभारी ने सात दिन तक चली गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा समस्त स्टॉफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा नव वर्ष पर रंगा रंग प्रस्तुतियाँ भी दी गई। इस सात दिवसीय शिविर में 25 प्रतिभागीयों द्वारा भाग लिया गया था। इस सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ SMC अध्यक्ष राजेंद्र चौहान द्वारा किया गया था।