केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में बंगाणा संकुल स्तरीय बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की बैठक का आयोजन संपन्न हुआ।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य सुनील चौहान ने स्वागत किया और माँ सरस्वती की वंदना की गई।

केंद्रीय विद्यालय नलेटी से श्रीमती शशी कला प्र स्नातकोत्तर शि.जीवविज्ञान, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा से कृपाल सिंह, केंद्रीय विद्यालय सलोह से सतीश कुमार एवं प्राथमिक विभाग के वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

बैठक में खिलौना आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षाशास्त्र को शामिल करके बच्चों को पढाना, बच्चों को दैनिक जीवन स्थितियों से जोड़कर पढाना, बच्चों की घरेलू भाषाओं को औपचारिक रूप से शामिल करके एक समावेशी कक्षा वातावरण सुनिश्चित करना और समावेशी शिक्षा के माध्यम से बच्चों को पढाया जाएँ, कक्षा में आने तक सभी बच्चे पढने व लिखने में सक्षम हो,अर्धवार्षिक परीक्षा पर चर्चा, महत्वपूर्ण दिवस का आयोजन, ICT का कक्षा में प्रयोग एवं रिकॉड, विद्यालय स्तर पर समाचार पत्र, स्वास्थ्य संबंधी जाँच आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Leave a Comment