बिलासपुर || 18 दिसम्बर 2024 || सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा फोक मिडिया के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जिला बिलासपुर के लोक कलाकारों द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और समाज के अन्य वर्गो के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी नुक्कड नाटक, गीत- सगींत के माध्यम से देकर लोगों को जागरूक किया।

प्रचार अभियान के दौरान अमर ज्योति समाज कल्याण सांस्कृतिक कलां मंच घुमारवीं के फोक मीडिया कलाकारों ने ग्राम पंचायत जुखाला व ग्राम पंचायत रानी कोटला में लोगों को गीत सगींत और लघु नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और समाज के अन्य वर्गो के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

मां वैष्णो देवी सांस्कृतिक कलां मंच बरठीं के लोक कलाकारों ने पनोह व दावला में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक समुदायों दिव्यागों एवं वृद्धजनों और महिलाओं के उत्थान के अनेक योजनाए एवं कार्यक्रम क्रियान्वित किये जा रहे है। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को इन योजनाओं का किस प्रकार से लाभ लेना है इस बारे में भी जागरूक किया।

जनचेतना कलां मंच झंडूता के फोक मीडिया के कलाकारों ने बड़गांव गलू व कोसरिया उपस्थित जन समूह को जागरूक करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछडा वर्ग महिलाओं व बच्चे के उत्थान व समाज में इन वर्गो को समान अवसर प्रदान करने, उनके अधिकारों का सरक्षण कर पूर्ण भागीदारी सूनिश्चित करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाए एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। कलाकारों ने बताया कि पात्र लोगों को सरकार को इन योजनाओं का अवश्य लाभ उठाना चाहिए।

पटियाल म्यूजिकल ग्रुप डंगार के कलाकारों ने ग्राम पंचायत हम्बोट तथा सलाओं में फोक मीडिया कलाकारों द्वारा सरकार की जन कल्याण योजना का प्रचार-प्रसार, नाटक एवं गीतों के माध्यम से अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

बताते चलें कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और समाज के अन्य वर्गो के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतू 16 दिसम्बर से प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान तहत जिला बिलासपुर में 16 दिसम्बर को अमर ज्योति समाज कल्याण सांस्कृतिक कलां मंच घुमारवीं के कलाकारों ने कोठी और लुहारवीं तथा मां वैष्णो देवी सांस्कृतिक कलां मंच बरठीं के कलाकारों ने बड़गांव, बल्ह सीना और जनचेतना कलां मंच झंडूता के कलाकारों ने बाला तथा ज्योरा में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया तथा पात्र लोगों के इन योजनाओं का लाभ लेने के प्रेरित किया।

Leave a Comment