बिलासपुर || 05 दिसंबर 2024 || प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बिलासपुर में 11 दिसंबर को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास यात्रा के दो वर्ष पूरे होने पर यह समारोह प्रदेश के लोगों को समर्पित है। यह कार्यक्रम हमारी उपलब्धियों और जनता के सहयोग को उजागर करेगा। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि समारोह के दौरान किसी को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सभी प्रबंध समय से पहले पूरे किए जाएं। उन्होंने प्रत्येक विभाग से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर स्टेज को भव्य और व्यवस्थित रूप से तैयार किया जाएगा। दर्शकों के लिए बैठने की पर्याप्त तथा सुविधाजनक व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु‌ सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए अलग से रूट प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि‌

कार्यक्रम की कवरेज हेतु मीडिया के लिए विशेष स्थान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शहर भर में प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं, जिनमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए

मेडिकल टीम और एंबुलेंस कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगी। इसके साथ ही समारोह स्थल पर शौचालय, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस मौके पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, सहायक आयुक्त नरेंद्र कुमार अहलूवालिया,पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान,कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा के‌ अतिरिक्त से विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment