कांग्रेस परिर्वतन के पहले वर्ष के धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे आयोजन को लेकर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा की गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर भी उपस्थित रहे। इस आक्रोश प्रर्दशन में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू आश्रम से आक्रोश प्रदर्शन शुरू किया जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए ऐतिहासिक बड़ा चौक पहुंची और यहां भाजपा नेताओं द्वारा जन संबोधन किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व पाँवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की जनता में एक साल के कार्यकाल को लेकर रोष है और सरकार जश्न मनाने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार के 1 साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि जनता से किया हुआ कोई भी वायदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनावी समय में कांग्रेस के नेता ने बड़ी-बड़ी गारन्टीया प्रदेश की जनता को दी थी मगर अब उन गारंटीयों से सरकार भागती नजर आ रही है 10 गारंटियों में से एक भी गारंटी सरकार पूरी नही कर पाई है।

सुखराम चौधरी ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा आ गई है ओर सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही । उन्होंने कहा कि इस सरकार के महिलाओ को 1500 रूपए देने के वायदा और किसानों से किए वायदे भी झूठे साबित हुए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने 12 महीने के कार्यकाल में 12 हजार करोड़ का कर्ज लिया है जबकि पूर्व सरकार पर कर्ज लेने को लेकर लगातार कांग्रेस के नेता आरोप लगाते रहते थे।

Leave a Comment