नाहन || नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर पच्छाद उपमंडल के सराहां के समीप काहन पेट्रोल पंप के समीप मंडी खड़ाना सड़क पर शनि मंदिर में वीरवार को भंडारे का आयोजन होगा। शनि मंदिर के पुजारी गौतम डकौत ने बताया कि वीरवार को शनि जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने पच्छाद उपमंडल के भक्तों से शनि मंदिर पहुंच कर अधिक संख्या में भंडारे में शनि देव का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की हैं। बता दे कि कुछ वर्ष पूर्व ही शनि मंदिर का निर्माण सराहां मंडी खड़ाना सड़क पर हुआ है। जहां पर प्रतिवर्ष शनि जयंती के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment