नाहन: सिरमौर जिला भाजपा की मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने नाहन शहर में चरमराती बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि नाहन शहर में आए दिन बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है सुबह-शाम कहीं घण्टों के कट लग रहे हैं जिससे सर्द मौसम के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा की समस्या को लेकर ना तो स्थानीय प्रतिनिधि और ना ही बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी गंभीर है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुक्खू सरकार ने वायदा किया था कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी मगर अब जो बिजली पहले से दी जा रही थी उसे भी यह सरकार व्यवस्थित नहीं कर पा रही है। राकेश गर्ग ने कहा कि स्थानीय विधायक को चाहिए कि शहर की इस प्रमुख समस्या को गंभीरता से लेते और बोर्ड के सामने उठने मगर ऐसी कोई गंभीरता नजर नहीं आ रही है