नाहन में सरकारी उपेक्षा चरम पर, प्रशासनिक पद खाली, जनता बेहाल’ : संजय पुंडीर

rakesh nandan

31/01/2025

नाहन || 30 जनवरी 2025 || प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी के धारटी नाहन मण्डल अध्यक्ष संजय पुंडीर ने कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा है। संजय ने कहा कि नाहन जिला मुख्यालय नाहन में प्रशासनिक ढांचे की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सरकार की अनदेखी के चलते यहां कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुंडीर ने कहा कि गत ’दो वर्षों से खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) का पद रिक्त’ पड़ा है। पी.डब्लू.डी. विभाग में अधिशासी अभियंता (एक्सीअन) का पद भी खाली’ है। अब हालात और खराब होते जा रहे हैं क्योंकि ’पिछले 20 दिनों से तहसील में नायब तहसीलदार का पद भी रिक्त’ है और तहसीलदार अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में ददाहू के तहसीलदार को चार्ज दिया गया है, लेकिन वे केवल ’सप्ताह में एक दिन ही नाहन में बैठ रहे हैं’, जिससे लोगों के जरूरी कार्य ठप हो गए हैं।

केवल प्रधांनमंत्री सडक योजना का कार्य ही होता दिखाई रहा है बाकि सभी कार्य ठप पडे है माननीय विधायक विकास कार्यों को लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं।

इतना ही नहीं, ’’पिछले कुछ दिनों से सभी पटवारखानों का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है’। आम जनता को भूमि संबंधी प्रमाण पत्र, नामांतरण, जमाबंदी आदि महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

संजय ने कहा कि जिला मुख्यालय की इस दुर्दशा के लिए ’कांग्रेस सरकार जिम्मेदार’ है। प्रशासनिक लापरवाही और पदों के खाली रहने से आम जनता त्रस्त है, लेकिन ’कांग्रेसी नेता मस्त हैं’। नाहन जैसे महत्वपूर्ण जिला मुख्यालय की यह दुर्गति कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सरकार जल्द से जल्द इन पदों को भरना चाहिए और पटवारियों को वापस उनके नियमित कार्यों में लगाना चाहिए तांकि जनता को परशानियों का सामना न करना पड़े।

कांग्रेस की सरकार द्वारा पिछले 2 साल में विभिन्न संस्थान (पटवार सर्कल, पी.एच.सी. सी.एच.सी. वैटनरी अस्पताल, उप-तहसील) बंद किए गए हैं और तो और नाहन में बनाए जा रहे मैडिकल कालेज का कार्य बंद हुए 2 वर्ष हो गए अब कांग्रेस के नेता इस मैडिकल कालेज को यहां से किसी अन्य संस्थान पर स्थानंतरित करने की योजना बना रहे हैं।

संजय पुंडीर ने कहा कि नाहन पुलिस चौंकी कच्चा टैंक को कच्चा टैंक से थाना नाहन में स्थानंतरित किया गया है उसके बाद से कच्चा टैंक के स्थानीय निवासियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है हर तरह से व्यवस्था चरमराई हुई है। नाहन शहर में दिन में 10-10 कट लगते हैं जिससे परेशानी रही है। माननीय विधायक फीता काटने में मस्त है जनता त्रस्त है।

Leave a Comment