नाहन में कांग्रेसी नेताओं पर पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी के आरोप

rakesh nandan

13/09/2023

नाहन : कांग्रेस नेताओं पर नाहन में एक पुलिसकर्मी के साथ बदलूकी मारपीट करने के आरोप लगे है जिसके बाद पुलिसकर्मी की शिकायत पर नाहन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत 2 कांग्रेस नेताओं सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कांग्रेस नेता स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के करीबी बताए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गुल्लू घाट पुलिस चौकी के समीप कांग्रेस नेता ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की इसके बाद सोमवार देर रात ही पुलिस कर्मी की शिकायत पर काँग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है साथ ही कहा है कि कांग्रेस नेताओं से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है विभिन्न धाराओं के तहत पुलिसकर्मी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment