राकेश नंदन|नाहन|15 सितंबर – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय नाहन में श्री गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवयुवक मण्डल नाहन द्वारा आयोजित इस श्री गणेश उत्सव में 17 सितंबर से 21 सितंबर तक अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस श्री गणेश उत्सव में 17 सितंबर को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो नाहन शहर अनेकों भागों से होकर हिंदू आश्रम तक जाएगी।

18 सितंबर को श्री गणेश उत्सव के आयोजकों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर को स्थापना एवं 20 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

श्री गणेश उत्सव के अंतिम दिन 21 सितम्बर को पहले नाहन शहर में मूर्ति विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद अंत में पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

इस पूरे कार्यक्रम में श्री गणेश उत्सव आयोजक नवयुवक मण्डल द्वारा शहर की जनता को इस उत्सव कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment