आज दिनांक 11/9/23 को हिमाचल प्रदेश: राज्य सहकारी बैंक शाखा डी०सी० आफिस नाहन में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एक वित्तिय साक्षरता शिविर का आयोजन “न्यू लक्ष्य अकादमी” नाहन में किया गया। जिसमे वहाँ उपस्थित सभी छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
बैंक शाखा के प्रबंधक रणवीर सिंह ने वहाँ उपस्थित छात्र व छात्राओं को विभिन्न बचत व ऋण योजनाओं से अवगत करवाया। वहीं कार्यकारी सहायक मोहित वर्मा ने आनलाइन फ्रॉड तथा फ्रॉड से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योती योजना व सुरक्षा बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैंक कर्मचारियों ने वहाँ उपस्थित सभी प्रतिभागियों का कैम्प में भाग लेने के लिए आभार प्रकट किया।