नादौन और हमीरपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया मतदान

rakesh nandan

26/05/2024

हमीरपुर/नादौन 26 मई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर और 40-नादौन में पोस्टल वोटिंग सेंटर पर मतदान का विकल्प चुनने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 117 में और नादौन के मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 312 पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।

इन दोनों पोस्टल वोटिंग सेंटरों में रविवार से मतदान शुरू हो गया। एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी और एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि पात्र अधिकारी-कर्मचारी 27 और 28 मई को भी सुबह 9 से सायं 5 बजे तक पोस्टल वोटिंग सेेंटर पर आकर मतदान कर सकते हैं।

Leave a Comment