नादौन उपमंडल के गांव कलूर में भी किया जनसमस्याओं का निवारण

rakesh nandan

21/12/2024

नादौन || 21 दिसंबर 2024 || ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को नादौन उपमंडल के गांव कलूर में भी स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। एसडीएम राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, बीएमओ, सीडीपीओ संजय गर्ग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment