जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के ग्राम पंचायत देवामानल नवयुवक मंडल देवामानल द्वारा खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने के लिए नई पहल शुरू की है जिसका मूल ”मंत्र खेल खेलो नशा छोड़ो, खेलेगा युवा नशे से बचेगा युवा” रखा गया है।
बता दें की देवामानल चिगर धार गिरिन पार्क स्टेडियम में 8 दिवसीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का महासंग्राम ग्रामीण तथा पंचायत स्तर पर किया गया था जिसमें 88 टीमों नें भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि i.e.c विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉक्टर अशोक कुमार तथा विशेष अतिथि रजिस्ट्रार इंजीनियर विनोद कुमार ठाकुर,एवंम डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉक्टर विजय कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।
मुख्य अथिति का कमेटी द्वारा फूल माला समेत पारंपरिक वाध्य यंत्र व ठोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया गया। क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष यशमनत देवा व टीम कोच कपिल पुंडीर व हेमंत पुंडीर ने बताया यह टूर्नामेंट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। वन्हीं ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 88 टीमों ने भाग लिया है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलेगा युवा छोड़ेगा नशा के संदर्भ में सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा स्थानीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष यशमनत देवा कपिल पुंडीर तथा उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्य अथिति वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर डॉक्टर अशोक पुरी ने युवा क़ो संदेश दिया कि आज के समय मे युवा धीरे-धीरे नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है जिससे हमारी युवा पीढ़ी संकट मे है युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं कराई जानी आवश्यक है।