बिलासपुर || 12 मार्च 2025 ||नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन प्रक्रिया का आज समापन हुआ। किसान भवन, बिलासपुर में आयोजित ऑडिशन के दूसरे और अंतिम दिन 120 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें उपमंडल सदर, उपमंडल घुमारवीं सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकार शामिल रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में हुए इस ऑडिशन में सहायक लोक संपर्क अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर (संगीत-वोकल) मनोहर लाल शर्मा और बॉयज स्कूल बिलासपुर के संगीत अध्यापक नरेंद्र उपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 13 मार्च को इंडियन सेमी-क्लासिकल और क्लासिकल डांस के ऑडिशन होंगे, जबकि 15 मार्च को ‘मिस कहलूर’ प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। चयनित कलाकार नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देंगे