हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से दैनिक भास्कर के संवाददाता और दून प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष , नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राज्य प्रवक्ता श्यामलाल पुंडीर के पिता पतिराम पुंडीर का 100 वर्ष आयु में निधन हो गया हैं। वह पिछले काफी दिनों से बीमार थे। उन्होंने आंज भोज के अपने पैतृक गांव आगरो में वीरवार को अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे 4 बेटे रामलाल पुंडीर, श्यामलाल पुंडीर, देवराज पुंडीर और मामराज पुंडीर और 9 बेटियां छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार पांवटा डाकपत्थर मार्ग पर मेहरूवाला गांव के समीप यमुना तट पर शुक्रवार को किया जाएगा।
उनके निधन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक किरणेश जंग, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी अध्यक्ष रमेश तोमर, कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर और पांवटा साहिब की विभिन्न संस्थाओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है। और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की