बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला दशहरा पर्व नाहन के चौगान मैदान में 24 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर नगर परिषद नाहन ने यहां तैयारियां शुरू कर दी है।
रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों को बनाया जा रहा है तो वहीं लोगों के आकर्षण के लिए अन्य आतिशबाजी भी इस दौरान चौगान मैदान में चलाई जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद नाहन ने सभी कार्य अलॉट कर दिए हैं और दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों पर है।
पुतलों को बनाने के लिए नाहन नगर पालिका ने उत्तर प्रदेश से बुलाए है। रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले बनाने पहुंचे कारीगरों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि वह 1966 से है कार्य कर रहे हैं उनका दशहरा पर्व को लेकर रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले बनाना पुश्तेनी कार्य है और वह इससे अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं । उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व में उन्हें भी अपनी कुछ भागीदारी देने का अवसर प्रदान होता है जिससे वह बेहद उत्साहित रहते हैं।
वन्ही मीडिया को जानकारी देते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। इस वर्ष 1.40 लाख रुपए की लागत से पुतले बनाए जा रहे हैं। रावण का पुतला 40 फीट लंबा जबकि कुंभकरण मेघनाथ के 30 व 35 फुट लंबे पुतले बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां अन्य आतिशबाजी का भी लोगों के मनोरंजन के लिए इंतजाम किया गया हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व की तैयारी शुरू कर दी है । दशहरा पर को देखने के लिए शहर वासी हजारों की संख्या में नाहन चौगान मैदान पहुंचते हैं।