अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस और समर्थ 2023 के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत, जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ की जाएंगी। आज दिनांक 03-10-2023 को समर्थ 2023 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आपदा मित्र दोहराई शिविर का आयोजन गृह रक्षा राज्य मुख्यालय शिमला व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के संयुक्त प्रयासों से वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र मुबारिकपुर में किया गया।

इस शिविर के दौरान 62 आपदा मित्र स्वंयसेवक भाग लेंगें। आदेशक गृह रक्षा 12 वीं वाहिनी ऊना मेजर विकास सकलानी ने बताया कि इस शिविर के दौरान विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे।

जिसमें प्राथमिक सहायता, खोज व वचाव कार्य, सड़क दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक सहायता देना तथा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना इत्यादि शामिल है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर इन स्वयं सेवकों की सहायता ली का सेकत इस मौके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक श्रीमति सुमन चहल भी उपस्थित रहीं । इस प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम्पनी कमाण्डर धीरज शर्मा व 5 प्रशिक्षकों को तैनात किया गया है।

Leave a Comment