स्वारघाट || 18 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने शुक्रवार को बेहल के समीप खैरियां गांव का दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों की शिकायत पर मकानों में आई दरारों का जायजा लिया।
गौरतलब है कि खैरियां गांव पास से भानुपल्ली से बिलासपुर रेलवे लाइन के अंतर्गत कंपनी द्वारा बनाई जा रही टनल नंबर-10 का निर्माण किया जा रहा हैं। गांव वालो का कहना है कि इस टनल के निर्माण के दौरान अनियंत्रित ब्लास्टिंग से गांव के कई मकानों में दरारे आई है जिसके चलते उपायुक्त ने मौके पर जाकर वस्तु स्थिति जानी।
उपायुक्त ने बताया कि यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन जिसके चलते सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों को मौका पर बुलाया गया।
इस मौके पर उन्होंने दरार आई हुई मकानो का जायजा लिया और प्रोजेक्ट के निर्माण से पूर्व मकानो के लिए फोटो भी मौके पर देखें। उन्होंने सभी अधिकारियों को तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट बनाकर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए।
मौके पर एसडीएम सवारघाट सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।