नाहन| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में सृजन इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब डाइट नाहन द्वारा वोटर जागरूकता के अंतर्गत वोटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गय।

डीएलएड प्रशिक्षु एवं संस्थान के प्रवक्ताओं द्वारा वर्ष 2022 से प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को वोटर जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाते हैं। इसमें संस्थान के प्रवक्ता एवं प्रशिक्षु शामिल रहते है।

इस क्लब में लगभग 25 सदस्य हैं। डॉक्टर संगीता एवं श्रीमती मोनिका वालिया की देखरेख में क्लब के सभी कार्य किए जाते है।

आज की वोटर प्रदर्शनी का चुनाव तहसीलदार महेंद्र ठाकुर ने इलेक्शन ऑफिस से आए कानूनगो के साथ अवलोकन किया और डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं के समक्ष वोटर जागरूकता पर प्रकाश डाल उनके सवालों के जवाब दिए।

इस अवसर पर संस्थान के मुखिया हिमांशु भारद्धाज ने तहसीलदार महेंद्र ठाकुर और हरिचंद कानूनगो का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

Leave a Comment