बिलासपुर || 19 जुलाई 2024 || हिमाचल सरकार ने घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत डंगार से जाहू वाया लोहट,भराड़ी,बाड़ा दा घाट सड़क मेजर जिला सड़क योजना में चयनित किया है।
यह जानकारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने दी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के मेजर डिस्टिक सड़क योजना के अंतर्गत चयनित होने से इस क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत यह सड़क अब शहरों की तरह ही चौड़ी व सपाट बनेंगी जिससे बेहतर मेंटेनेंस के साथ बेहतर आवागमन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस ग्रामीण सड़क में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस सड़क का ग्रामीण सड़क से मेजर डिस्टिक रोड के लिए अपग्रेड किया गया है।