बिलासपुर, 17 जुलाई 2025 || हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा चयनित 350 बस रूटों पर स्टेज कैरिज वाहनों (टेम्पो ट्रैवलर) के संचालन के लिए पहले निर्धारित आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक आवेदनकर्ताओं के लिए राहत की खबर है कि अब वे 21 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 09 जून से 14 जुलाई 2025 तक थी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल ने बताया कि जिन आवेदकों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अब 21 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया है। चयनित रूटों की सूची, नियम और शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [https://himachal.nic.in/transport/](https://himachal.nic.in/transport/) पर उपलब्ध है।
उन्होंने इस निर्णय को अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को अवसर प्रदान करने और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे सभी इच्छुक व्यक्ति सहजता से आवेदन कर सकें।