टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 जुलाई तक

rakesh nandan

16/07/2025

हमीरपुर 15 जुलाई 2025 || प्राकृतिक आपदा और भारी बरसात के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई रात 11:59 बजे तक कर दी है।

आयोग के सचिव, डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवारों की मांग को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। यह कदम उन सभी उम्मीदवारों के लिए राहत का कारण बनेगा जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब वे अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आवेदन समय सीमा के भीतर जमा करें।

Leave a Comment