सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय छात्र-छात्राओं की अंड़र – 14 खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हो गया है। समापन अवसर पर जिला के एसपी रमन कुमार मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए जिला एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग की अधिकारियों को बधाई दी है।
गौर हो कि प्रतियोगिता में जिला के 14 शिक्षा खण्डों से करीब 600 खिलाडडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हॉकी,बास्केटबॉल, फुटबाल,हैंडबॉल, रेसलिंग,बॉक्सिंग व जुडो आदि खेले आयोजित हुए।