जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में दो दिवसीय टैली सॉफ्टवेयर के लिए लेखा सहायक एवं लिपिको की कार्यशाला का आयोजन

rakesh nandan

18/12/2024

नाहन || 18 दिसंबर 2024 || जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में पहली बार दो दिवसीय टैली सॉफ्टवेयर के लिए लेखा सहायक एवं लिपिको की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर द्वारा किया गया। इसके साथ इलावा उन्होंने संस्थान के आई सी टी लैब का भी उद्घाटन किया। लैब में आयोजित कार्यशाला के लिए जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजीव ठाकुर ने कहा कि कार्य को निरंतर करते रहना चाहिए उसमें किसी भी प्रकार का अभिलंब नहीं होना चाहिए।

दो दिवसीय कार्यशाला के समन्वयक अश्विनी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 23 सदस्यों ने भाग लिया है जिसमें 19 लेखा सहायक (account assistant) एवं चार लिपिक (clerk) है। यह सभी सदस्य जिला सिरमौर के 15 शिक्षा खंडो के बीआरसी ऑफिस से बुलाए गए हैं। आज की कार्यशाला के आर पी (रिसोर्स पर्सन) पंकज जैसवाल रहे। इस अवसर पर संस्थान के वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में संस्थान के वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा ने टेली सॉफ्टवेयर के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की।

Leave a Comment