जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज द्वारा की गयी। इस अवसर पर उन्होंने बालिका दिवस पर प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए और सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा दो प्रतियोगिताएं करवाए गई। भाषण प्रतियोगिता एवं समूह गान प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता में श्रुति d.El.Ed सेकंड ईयर की प्रथम, डीएलएड प्रथम वर्ष की रिया दूसरे स्थान पर , एवं निशा द्वितीय वर्ष की तीसरे स्थान पर रही।

समूह गान प्रतियोगिता में डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु सेक्शन बी के प्रशिक्षु प्रथम, सेक्शन ए द्वितीय द्वितीय वर्ष के शिक्षक दूसरे स्थान पर एवं सेक्शन ए प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment