जिला रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक 3 जुलाई को

rakesh nandan

01/07/2024

नाहन, 1 जुलाई। सहायक आयुक्त एवं सचिव रेडक्रॉस सोसायटी सिरमौर नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक आगामी 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचन भवन में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे। उन्होंने सोसायटी के सभी पैटर्न, वाईस पैटर्न व आजीवन सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे इस बैठक में भाग लें।

Leave a Comment