आज दिनांक 20.10.2023 को जिला कारागार कैथू, शिमला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला व स्वास्थय विभाग द्वारा एक मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्राधिकरण के  सचिव विकास गुप्ता, डा. आदित्य शर्मा, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस शिविर के दौरान जेल कर्मियों व कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। खासतौर से जेल कर्मियों को मानसिक रोग से ग्रस्त कैदियों से किस प्रकार बर्ताव करना है, इस बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में जेल के सभी 240 कैदियों की शारीरिक व मानसिक जांच की जायेगी, जिसका आरंभ आज किया गया व यह जांच 2 से 3 दिन तक चलेगी।

इसके अलावा शिविर के दौरान कैदियों की समस्याऐं भी सुनी गई। सचिव विकास गुप्ता ने बताया कि मानसिक रोगों का खतरा कैदियों को अधिक रहता है क्योंकि
उनका बाहरी दुनिया व प्रियजनों  से संपर्क टूट जाता है और वे बाकि लोगों की तरह स्वतंत्र नहीं होते। इसलिए ये शिविर उनके लिये बहुत लाभदायक है।

Leave a Comment