जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में पी.जी.टी योग के पद पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

rakesh nandan

05/06/2024

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ की प्रभारी प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर में सत्र 2024-25 के लिए पी.जी.टी योग (कौशल अध्यापक) की संविदा आधार पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की कार्यलय वैबसाइट पर गूगल फॉर्म के माध्यम से 10 जून, 2024 तक आवेदन कर्ता अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। पी.जी.टी योग पद के लिए योग्यता गूगल फॉर्म में अंकित की गई है। इसके अतिरिक्त आगमी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी विद्यालय वैबसाईट https://navodaya.gov.in/nvs/nvsschool/KINNAUR/en/home/ पर निरंतर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment